{"_id":"587099f74f1c1ba37815c122","slug":"madhya-pradesh-municipal-elections-bjp-win-30-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र : स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र : स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के लिए साल 2017 की शुरुआत अच्छी खबर लेकर आई है। मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय के चुनावों में बीजेपी को शानदार जीत मिली है। शनिवार को हुई मतगणना में हरदा के स्थानीय निकाय के चुनावों में 35 वार्डो में बीजेपी ने 30 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं, 4 वार्डों में कांग्रेस और एक वार्ड में निर्दलीय की जीत मिली है।
विज्ञापन
राज्य के मांडव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की मालती गांवर ने जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी के 12 पार्षद भी जीते हैं। वहीं अमरकंटक का नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव बीजेपी की प्रभा पनारिया ने जीता है। यहां से 11 पार्षद भी बीजेपी के जीते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने एक सीट जीती है, जबकि कांग्रेस महज 4 सीटों पर सिमट गई थी।। चंडीगढ़ से आए उत्साहवर्धक नतीजों के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था कि चंडीगढ़ की जनता ने नोटबंदी के पीछे के मकसद पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
Harda (Madhya Pradesh) Municipal Elections: BJP win 30 wards, Congress 4 and Independent 1.
— ANI (@ANI_news) January 7, 2017
