फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Movement of WCD Project Officer and Supervisor will continue

मध्य प्रदेश: WCD परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर का आंदोलन जारी रहेगा

Mon, 21 Mar 2022 11:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Mar 2022 11:38 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग के परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर के संयुक्त मोर्चा की 7 सूत्रीय मांगों का आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को विभाग के अधिकारियों से बातचीत में सहमति नहीं बन सकी। मोर्चा ने विभागीय कार्यों के बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल के लिए विवश होने की बात कही है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Movement of WCD Project Officer and Supervisor will continue
एमपी में डब्ल्यूसीडी कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग के परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर के संयुक्त मोर्चा की 7 सूत्रीय मांगों का आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को विभाग के अधिकारियों से बातचीत में सहमति नहीं बन सकी। मोर्चा ने विभागीय कार्यों के बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल के लिए विवश होने की बात कही है।  
विज्ञापन

 
प्रदेश के सभी जिला और संभागीय मुख्यालयों में बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर, कमिश्नर, विभाग के आला अधिकारियों को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांग जिसमे परियोजना अधिकारी को आहरण संवितरण अधिकार देने, सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी के वेतन विसंगति दूर करने, संविदा सुपरवाइजर के नियमितीकरण करने जैसे मुद्दे शामिल थे। महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं के ठप्प होने की आशंका से घबराएं विभाग के आला अफसरों ने आनन-फानन में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को सोमवार को चर्चा के लिए संचालनालय बुलाया।
विज्ञापन


लगभग 2 घंटे चली बैठक में विभाग के आला अधिकारियों ने मांगों को टाल दिया। मुख्य मांगो पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती देख संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल स्थगित करने पर असहमति जाहिर कर दी। जिसके बाद संचालनालय महिला बाल विकास विभाग में चली बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर दोनों संघो के अध्यक्ष ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि जब तक विभाग हमारी मांगे नहीं मानता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed