{"_id":"60e433278ebc3e8c0a597087","slug":"madhya-pradesh-molested-girlfriend-burnt-alive-by-lover-in-rewa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिरफिरे आशिक ने युवती को रात 1 बजे घर से बाहर बुलाया, छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिरफिरे आशिक ने युवती को रात 1 बजे घर से बाहर बुलाया, छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाया
Tue, 06 Jul 2021 04:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:10 PM IST
सार
जिंदा जलाने के बाद रात में ही युवक ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह जब उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो युवक वहां से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में प्रेमिका पर कैरोसिन डालकर ज़िंदा जलाने का मामला सामने आया है। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र देवरी गांव में सिरफिरे प्रेमी आनंद पटेल के बुलाने पर उसकी 25 वर्षीय प्रेमिका घर से 100 मीटर दूर रात 1 बजे मिलने गई थी। जहां आनंद पटेल युवती के साथ विवाद करने लगा।
विज्ञापन
घटना के वक्त युवक का हाथ जला
एएसपी शिव कुमार वर्मा के मुताबिक, आनंद पटेल लड़की से प्रेम करता था। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। घटना के वक्त युवक का भी हाथ जल गया । प्रेमी का कहना है कि चुनरी में आग लगने से युवती झुलसी थी। आग बुझाने का उसने पूरा प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, घटना 1 जुलाई की रात 1 बजे की है। परिजनों ने 2 दिन बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
