फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: mobile battery blasted in satna, Class 8 student severely hurt

मध्य प्रदेश: चार्जिंग पर लगाकर मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास ले रहा था कक्षा 8 का छात्र, बैटरी में ब्लास्ट से चेहरा बुरी तरह झुलसा

Fri, 17 Dec 2021 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Dec 2021 01:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में कक्षा-8 का छात्र मोबाइल चार्जिंग करते हुए ऑनलाइन क्लास ले रहा था। इस दौरान बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: mobile battery blasted in satna, Class 8 student severely hurt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

मोबाइल से ऑनलाइन क्लास मजबूरी है, पर चार्जिंग पर लगे होने पर लंबे समय तक इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। सतना में कक्षा-8 का छात्र मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। छात्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे सतना के जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां से उसे जबलपुर रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के नागौर तहसील के चदकुइया गांव की है। 15 वर्षीय रामप्रकाश पिता भानुप्रसाद भदौरिया एक निजी स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। गुरुवार दोपहर को वह स्कूल की ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इस दौरान मोबाइल भी चार्ज पर था। इसी समय मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सतना जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत इतनी गंभीर थी कि बाद में उसे जबलपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं। 
विज्ञापन


परिजन सदमे में
भानुप्रसाद ने बताया कि उनका बेटा रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करता है। गुरुवार दोपहर को भी वह घर में ही पढ़ाई कर रहा था। तभी तेज धमाके की आवाज आई। परिवार के सभी लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े तो वह अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। नागौद से सतना और फिर जबलपुर रैफर किया गया है। नाक और मुंह पूरी तरह से क्षत-विक्षत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed