{"_id":"5d2bc3eb8ebc3e6d234f3ea2","slug":"madhya-pradesh-mla-s-alert-after-karnatka-and-goa-mla-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक, गोवा को देखते हुए एमपी के कांग्रेस विधायक चौकन्ने, कमलनाथ ने 11 दिन में बुलाई तीसरी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक, गोवा को देखते हुए एमपी के कांग्रेस विधायक चौकन्ने, कमलनाथ ने 11 दिन में बुलाई तीसरी बैठक
Mon, 15 Jul 2019 05:38 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 15 Jul 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के सियासी उठापटक को देखते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की बुधवार को 11 दिन में तीसरी बैठक होने वाली है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक का मकसद गोवा और कर्नाटक के हालात को देखते हुए अपने विधायकों को एकजुट रखना है।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन कांग्रेस और जेडीएस के 16 विधायक विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। वहीं, गोवा में कांग्रेस के 10 विधायक पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 230 सदस्यीय एमपी विधानसभा में कांग्रेस के 114 और भाजपा के 109 विधायक हैं। इसके अलावा कमलनाथ को बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस और सहयोगी दलों सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की पूरी तैयारी कर ली है। वह डिनर बैठक के जरिये बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में वित्तीय मामलों पर मत विभाजन के दौरान विधायकों को एकजुट रखना सुनिश्चित करना चाहते हैं। इससे पहले ऐसी ही बैठकें 7 और 11 जुलाई को हो चुकी हैं।