फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Minor Hindu boy from UP thrashed on suspicion of love jihad, ran away with the girl and reached Dewas

मध्यप्रदेश: 'लव जिहाद' के शक में यूपी के नाबालिग लड़के की धुनाई, लड़की को लेकर देवास पहुंचा था

Sat, 04 Sep 2021 09:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, देवास
पीटीआई, देवास Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 04 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक नाबालिग हिंदू लड़के के साथ पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट की गई। वह यूपी के बलिया से नाबालिग हिंदू लड़की के साथ भागकर यहां पहुंचा था। भीड़ ने लड़के को मुस्लिम समझ कर पिटाई कर दी। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Minor Hindu boy from UP thrashed on suspicion of love jihad, ran away with the girl and reached Dewas
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले में 16 वर्षीय एक हिंदू लड़के को लव जिहाद की शंका के चलते कुछ लोगों ने जमकर पीटा। वह यूपी के बलिया एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ भागकर यहां पहुंचा था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़का कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के बलिया से 12 वर्षीय लड़की के साथ भाग गया था। इसके बाद देवास में पुलिस को उनकी तलाश के लिए सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की एक टीम ने उन्हें देवास शहर से 17 किलोमीटर दूर भौंरासा टोल बूथ पर एक बस में बैठा देखा। सोनकच्छ क्षेत्र के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रशांत सिंह भदौरिया ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बस रोक कर दोनों को उतारा और अपने साथ ले जाने लगी तो एक दर्जन से अधिक लोग पहुंच गए। ये बसों व कारों में उस बस का पीछा कर रहे थे, जिसमें लड़का व लड़की सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कई लोग लड़के को थप्पड़ और घूंसे मारते हुए दिखाई दिए, जबकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारपीट करने वालों ने सोचा था कि लड़का मुस्लिम था और एक हिंदू लड़की के साथ भाग गया था। दोनों वास्तव में हिंदू हैं। 


लड़के व लड़की को यूपी पुलिस को सौंपा
एसडीओपी भदौरिया ने बताया कि उक्त घटना के बाद लड़के और लड़की को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बाद में यूपी पुलिस को सौंप दिया गया। देवास पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचाने गए चार लोगों और 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed