{"_id":"5eb67daf8ebc3e90644a4768","slug":"madhya-pradesh-minor-gas-leak-in-lpg-container-of-goods-train-at-bhopal-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में एलपीजी ले जा रही मालगाड़ी में रिसाव, तुरंत किया गया नियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में एलपीजी ले जा रही मालगाड़ी में रिसाव, तुरंत किया गया नियंत्रित
Sat, 09 May 2020 03:23 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 09 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
मध्यप्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रसोई गैस (एलपीजी) का परिवहन करने वाली एक मालगाड़ी में गैस रिसाव का पता चला। रेलवे के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिसाव मामूली था और तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन बकनिया की ओर जा रही थी, जहां एक तेल कंपनी का बॉटलिंग प्लांट स्थित है। यह प्लांट रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर दूर बैरागढ़ के पास है। रेलवे के पीआरओ ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 11.30 बजे एक मालगाड़ी के एलपीजी कंटेनर में रिसाव की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोंकण रेलवे की मालगाड़ी भोपाल के पास बकनिया जा रही थी। रिसाव की सूचना मिलते ही उसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।
