फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Minister Omprakash Sakhlecha, explaining the definition of familyism in politics, said - it is not wrong to give tickets to the sons of leaders

मध्य प्रदेश: राजनीति में परिवारवाद की परिभाषा समझा रहे मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, कहा- नेतापुत्रों को टिकट देना गलत नहीं

Fri, 15 Apr 2022 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 05:56 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा के बेटे और मप्र शासन में मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा नेतापुत्रों को टिकट देने के पक्ष में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा है कि परिवारवाद की परिभाषा समझना होगी। कांग्रेस ने उन्हें घेरते हुए कहा है कि ये मंत्रीजी मोदीजी के परिवारवाद के निर्णय को खुली चुनौती दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Minister Omprakash Sakhlecha, explaining the definition of familyism in politics, said - it is not wrong to give tickets to the sons of leaders
मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि परिवारवाद की परिभाषा को समझना होगा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा परिवार वाद की बातों पर अन्य दलों को अक्सर घेरती रही है। भाजपा बताती रही है कि पार्टी में परिवारवाद नहीं है। बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की इजाजत नहीं दी जाएग। अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ़ लड़ा जाएगा। अब मप्र के सूक्ष्म और लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए इसके उलट बयान दिया है।
विज्ञापन


सखलेचा ने कहा है कि परिवारवाद की परिभाषा को समझना होगा। परिवारवाद का अर्थ बहुत ही साधारण है, जिसके परिवार से पिछले पांच-सात सालों से कोई राजनीति में सक्रिय न हो, और जिसने जमीन पर कोई काम नहीं किया हो। सीधा उसे अवसर देने की बजाय, जो काम कर रहा है, कई नेता हैं जिनके बच्चे फुलटाइम काम कर रहे हैं, तो क्या आप केवल इसलिए उनका नाम काटना चाहते हैं जो फुलटाइम काम कर रहे हैं। सखलेचा ने कहा कि जैसे गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हों, उनकी अगली पीढ़ी के बच्चे सालों से काम कर रहे हैं। जो रुटीन में काम कर रहे हैं, उनका भी अधिकार है, उनका भी सामान्य नागरिकों की तरह अधिकार है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता सलूजा ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश के पूर्व सीएम के बेटे, शिवराज सरकार के वर्तमान मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, मोदीजी के परिवारवाद के निर्णय को खुली चुनौती दे रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र परिवारवाद की श्रेणी में नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed