गणतंत्र दिवस पर अपना भाषण नहीं पढ़ पाईं मंत्री इमरती देवी, कलेक्टर से पढ़वाया, कहा- बीमार हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की मंत्री इमरती देवी ने गणतंत्र दिवस पर अपना भाषण नहीं पढ़ पाईं। बाद में उन्होंने पास खड़े जिला कलेक्टर को बुलाया और उनसे अपना भाषण पढ़वाया। उनका वीडियो वायरल होने से हुई किरकिरी के बाद मामले में उनकी सफाई सामने आई है। उन्होंने भाषण नहीं पढ़ पाने के पीछे अपना बीमार होना कारण बताया है।
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री इमरती देवी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। वह जैसे ही पोडियम पर अपना भाषण पढ़ने पहुंची, वह पढ़ने में अटकने लगीं। उनके लिए असहज स्थिति पैदा होने पर उन्होंने कलक्टर को अपना भाषण पढ़ने का इशारा किया।
मामले में किरकिरी होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह पिछले दो दिनों से बीमार थी। ऐसा उनके डॉक्टर से भी पूछा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सब ठीक है। जिलाधिकारी ने उनके भाषण को अच्छी तरह से और पूरा पढ़ा।
MP Minister Imarti fails to read out speech, asks Collector to do so
— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2019
Read @ANI story | https://t.co/XbLGHrnTo9 pic.twitter.com/KfNDS4A6ej
