{"_id":"62027160091c9b7f3c2fa10d","slug":"madhya-pradesh-meeting-of-the-group-of-ministers-on-reservation-in-promotion-inconclusive-the-ball-is-now-in-ajacs-and-sapacs-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक बेनतीजा; गेंद अब अजाक्स और सपाक्स के पाले में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक बेनतीजा; गेंद अब अजाक्स और सपाक्स के पाले में
Tue, 08 Feb 2022 07:04 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर मंत्री समूह बनाया गया है। इसकी दूसरी बैठक मंगलवार को हुई। इसमें भी कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार ने सपाक्स और अपाक्स से सहमति बनाने को कहा है।
विज्ञापन
प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर मंत्री समूह ने मंगलवार को बैठक की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में नौकरी में प्रमोशन को लेकर मंत्री समूह की मंगलवार को बैठक में भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। मंत्री समूह ने इस मामले में गेंद अब अजाक्स और सपाक्स के पाले में डाल दी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक वल्लभ भवन में आयोजित की गई।
प्रमोशन में आरक्षण को लेकर गठित मंत्री समूह ने अजाक्स और सपाक्स दोनों को आपस में मिलकर उचित निर्णय लेने को कहा। वहीं, इस मामले में अजाक्स के पदाधिकारियों ने विधि विशेषज्ञों द्वारा तय फार्मूले को लागू करने की बात कही। वहीं, सपाक्स पदाधिकारियों ने कहा कि वह न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेंगे। बैठक में डॉ. मिश्रा के अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट, वन मंत्री डॉ. विजय शाह, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद थे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बैठक से पहले कहा था कि सरकार और मुख्यमंत्री हर शासकीय कर्मचारियों के हित का ध्यान रखते हैं। उनकी पूर्ति भी करते है। बैठक में प्रमोशन पर आरक्षण में चर्चा होगी। सरकार की सोच सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय है। बैठक की चर्चा में इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
यह दूसरी बैठक थी
प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पिछले दिनों हुई मंत्री समूह की बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। उसके बाद 8 फरवरी को दूसरी बैठक बुलाई गई थी। इस बार बैठक में सरकार ने अजाक्स और सपाक्स के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता निकालने का फैसला लिया जा सकता है। बता दें पिछले करीब 5 साल में कई अधिकारी और कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो गए है।