फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh Mayor candidate has Hanumanji printed in the poster, BJP objected, saying – Congress is missing the sankatmochan

MP News: महापौर प्रत्याशी ने पोस्टर में छपवाए हनुमानजी, BJP ने आपत्ति जताई, कहा- कांग्रेस को याद आ रहे संकटमोचन

Sun, 03 Jul 2022 01:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 01:42 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम आहके के पोस्टर पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस के पोस्टर में बजरंगबली की फोटो के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ और विक्रम आहके की फोटो लगी हुई है। इसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
madhya pradesh Mayor candidate has Hanumanji printed in the poster, BJP objected, saying – Congress is missing the sankatmochan
कांग्रेस का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम आहके के पोस्टर पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। दरअसल कांग्रेस की सोशल मीडिया विंग ने निकाय चुनाव को लेकर एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बजरंगबली की फोटो के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ और विक्रम आहके की फोटो लगी हुई है। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर तंज कसा।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले की शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से भी की। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें  छिंदवाड़ा के सिमरिया स्थित 101 फीट के विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उनके सांसद बेटे नकुलनाथ एवं साथ ही छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विक्रम आहके की तस्वीर है छपी है। पोस्टर में जय श्री राम के साथ 'सब सुख लहे तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना' चौपाइयां भी लिखी हुई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा नगर निगम का चुनाव कांग्रेस हारने जा रही है,इस कारण सारे प्रयत्न कर लेने के बाद अब कांग्रेस को हनुमान जी की याद आ रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का विरोध करने पर सरकार चली गई, उसी प्रकार पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा राजनीति में धर्म को लाकर हनुमान जी का उपयोग करने पर हनुमान जी उन्हें जरूर सजा देंगे। इसके साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टर का अध्ययन कर आचार संहिता उल्लंघन होने पर चुनाव आयोग में भी भाजपा शिकायत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed