फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Mastermind of Neemuch jail case has been arrested

नीमच जेल से कैदियों को भगाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 24 Jun 2019 12:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 24 Jun 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Mastermind of Neemuch jail case has been arrested
जिला जेल नीमच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मधयप्रदेश की नीमच जिले की जेल से फरार हुए चार कैदियों को भगाने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड विनोद, पिता धारा सिंह डांगी सुवाखेड़ा का रहने वाला है। नीमच एसपी राकेश सगर ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी विनोद मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) मामले में जेल जा चुका है। जमानत मिलने के बाद भी वो जेल में आया करता था। 11 जून को ही वो जमानत पर बाहर आया है।

विज्ञापन


नीमच जेल कांड की प्रारंभिक जांच में पता चला कि चारों कैदियों को यह जानकारी तीन दिन पहले ही मिल गई थी कि जेल अधीक्षक आरपी वसुनिया 22 जून की रात तक नीमच से बाहर एक मीटिंग में रहेंगे। वे मोबाइल के जरिए बाहरी मददगारों के पहले से ही संपर्क में थे। जेल सूत्रों के मुताबिक बीते 4 दिन से चारों कैदी बैरक नंबर-11 में 27 बंदियों के साथ रात-रात भर जाग रहे थे। 
विज्ञापन


कैदियों की डिमांड पर रसना से लेकर छाछ तक बंट रही थी। पुलिस ने बैरक काटने में उपयोग किए गए आरी के पत्ते को बरामद कर लिया है। यह नया और काफी पतला है। धार वाले हिस्से का रंग तक नहीं निकला था, इससे इस कांड में स्टाफ की मिलीभगत की शंका बढ़ गई है। उज्जैन कमिश्नर अजीतकुमार, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी गौरव राजपूत व जेल डीआईजी मंशाराम जेल के हालात देख कर चौंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने पाया कि जेल में एक भी कैमरा नहीं था। 30 फीट ऊंची दीवारों पर इलेक्ट्रिक तार फैंसिंग नहीं की गई, जो कि मापदंडों के खिलाफ है। बता दें कि नीमच जिले की जेल से चार कैदी रविवार की सुबह दीवार कूद कर फरार हो गए थे। फरार कैदियों के नाम दुबे लाल (19), पंकज (21), लेख राम (29) और नारसिंह (20) बताए जा रहे हैं। 


जेल से कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है और कैदियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। बताया जा रहा है कि चारों कैदी कुख्यात बदमाश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed