फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Lokayukta caught woman principal red handed while taking bribe of Rs 9,000 from blind teacher in Damoh

मध्य प्रदेश: लोकायुक्त ने दमोह में नेत्रहीन शिक्षक से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए महिला प्राचार्य को रंगे हाथों पकड़ा   

Thu, 25 Nov 2021 06:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 25 Nov 2021 06:04 PM IST
सार

सागर लोकायुक्त ने एक नेत्रहीन टीचर से मेडिकल लीव के दौरान के वेतन के भुगतान के लिए 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lokayukta caught woman principal red handed while taking bribe of Rs 9,000 from blind teacher in Damoh
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़ाई महिला प्राचार्य (लाल घेरे में)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दमोह की महिला प्राचार्य को एक नेत्रहीन शिक्षक से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। महिला प्राचार्य यह रिश्वत मेडिकल लीव की अवधि के वेतन का भुगतान करने के लिए ले रही थी। सागर लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की है। 
विज्ञापन


दरअसल, दृष्टिहीन शिक्षक रघुवीर प्रसाद विश्वकर्मा, उम्र-39 वर्ष, निवासी टैगौर वार्ड, खुरई, जिला-सागर का जुलाई में एक्सीडेंट हो गया था। इस वजह से वह तीन महीने स्कूल नहीं जा सके। बाद में स्वस्थ होने पर उन्होंने मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेश किए। तीन महीने के अवकाश के दौरान का वेतन मंजूर करने के बदले हाईस्कूल बारधा (बीना), जिला सागर की महिला प्राचार्य सीमा नेक्या, पति रामनारायण नेक्या, उम्र-48 वर्ष, ने 9,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त से की गई थी। डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में टीम दमोह पहुंची और रघुवीर प्रसाद से 9,000 रुपये की रिश्वत सीमा नेक्या को दी गई। रिश्वत लेने में सीमा ने देर नहीं की और ट्रैप में फंस गई। इस कार्यवाही में लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े के साथ-साथ मंजू सिंह, निरीक्षक रोशनी जैन (चौहान) व स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed