फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kangaroo Kids and property of Billabong School will also be investigated

Bhopal News: मासूम से दुष्कर्म मामले में सरकार सख्त, बिलाबॉन्ग स्कूल से जुड़ी संस्था कंगारू किड्स की होगी जांच

Fri, 16 Sep 2022 01:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Sep 2022 01:35 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्कूल की संबंद्ध संस्था कंगारू किड्स और संपत्ति की भी जांच होगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kangaroo Kids and property of Billabong School will also be investigated
बिलाबॉन्ग स्कूल की दूसरी संस्था और संपत्ति की भी होगी जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलाबॉन्ग स्कूल बस में ड्राइवर के साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में राज्य सरकार सख्त हो गई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले में स्कूल की संपत्ति की भी जांच होगी। इस मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। बिलाबॉन्ग स्कूल की छोटे बच्चों की एक संस्था कंगारू किड्स की भी जांच होगी। मौजूद स्टाफ से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्कूल पर बुलडोजर चलाने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि फिलहाल स्कूल पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहां पढ़ रहे हजारों बच्चों के भविष्य की सरकार को चिंता है। जिन लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की है, उन पर कार्रवाई होगी। बच्चों के भविष्य को देखते हुए बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। इससे पहले भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल प्रबंधन पर एसआईटी ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें स्कूल के चेयरपर्सन प्रमोटर नज्म जमाल, चेयरमैन ऑपरेशन फैजल अली, प्रिंसिपल आशीष अग्रवाल और ट्रांसपोर्ट मैनेजर सय्यद बिलाल को आरोपी बनाया गया है। इन पर मामला दबाने और लापरवाही करने के साथ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को एसआईटी की टीम स्कूल पहुंची थी। जहां स्कूल बसोें में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और परिवहन विभाग के निर्देशों के उल्लंघन की बात सामने आई थी। जिसके बाद एसआईटी ने चेयरमैन समेत चार अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 7 बजे बिलाबॉन्ग स्कूल मामले की समीक्षा के लिए अधिकारियों को तलब किया था। उन्होंने अधिकरियों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और जल्द से जल्द सजा दिलाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग से कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी मांगी थी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने सड़क पर उतरकर स्कूल बसों की जांच की। वहीं, सुबह ही स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिलाबॉन्ग स्कूल के बस ड्राइवर ने 8 सितंबर को साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसमें बस में मौजूद महिला अटेंडर ने भी बच्ची को नहीं बचाया। इस मामले में बच्ची के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन को शिकायत की थी। स्कूल प्रबंधन ने मामले में लीपापोती कर क्लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने 12 सितंबर को केस दर्ज किया। आरोपी ड्राइवर और महिला अटेंडर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed