फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Jabalpur police seen vandalizing parked vehicles in a viral video

मध्यप्रदेश : वायरल वीडियो में दावा, खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रही जबलपुर पुलिस

Fri, 27 Dec 2019 03:16 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Dec 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : Jabalpur police seen vandalizing parked vehicles in a viral video
सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। वायरल वीडियो जबलपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शन के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिस वाले सड़कों पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस मामले पर जबलपुर पुलिस ने कहा कि वह इस की प्रमाणिकता की जांच करेगी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कहा जा रहा था कि घटना उत्तर प्रदेश की है और इसमें यूपी की पुलिस शामिल हैं। हालांकि यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में दावा किया उक्त वीडियो में यूपी पुलिस शामिल नहीं है, यह मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इस मामले में जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने यूपी पुलिस के दावे पर हैरानी जाते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि कहीं वीडियो से छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। अबतक इस मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। उधर राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि तथ्यों की जानकारी के बिना वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।


मालूम हो कि 20 दिसंबर को जबलपुर के कई हिस्सों में सीएए के विरोध के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हुआ था। जिसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed