फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh is far better than United States said CM Shivraj Singh Chauhan

सिर्फ 3 से 4 घंटे सोने वाले शिवराज सिंह चौहान को ऐसे मिलती है ऊर्जा

Sun, 27 May 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 27 May 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh is far better than United States said CM Shivraj Singh Chauhan
शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सच है कि हम अमेरिका से बेहतर होते जा रहे हैं। प्रदेश की सड़कें भी अमेरिका से अच्छी हैं तो इस पर बवाल क्यों। यह बात सीएम ने श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में कही। यह यज्ञ शनिवार शाम बरबड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


बेटियों के साथ भेदभाव मत करो
 
मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों के लिए समानता की मांग करते हुए कहा कि बेटियों के साथ कभी भेदभाव मत करना। जिस धरती पर बेटियों और बहनों का अपमान होगा वह धरती कभी सुखी नहीं रह सकती है। उन्होंने कहा कि 'मध्यप्रदेश में हमने ये कानून बनाया है कि जो भी बेटियों के साथ दुराचार करेगा उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा। ऐसे पापी और दुराचारी धरती पर बोझ हैं, उनका सफाया होना चाहिए।'

विज्ञापन

ऐसे मिलती है ऊर्जा

Madhya Pradesh is far better than United States said CM Shivraj Singh Chauhan

उन्होंने कहा कि वह केवल 3-4 घंटे ही सोते हैं। जिस पर लोग उनसे अकसर पूछते हैं कि उनके पास इतनी ऊर्जा कहां से आती है। सीएम ने कहा कि 'मैं बेटियों के पैर धोकर उसका पानी अपने माथे पर लगाता हूं। इसी से मुझे ऊर्जा मिलती है।' 

मामा सदैव उनके लिए खड़ा है

उन्होंने कहा कि बेटियों का हमेशा सम्मान करें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें। यदि उन्हें पढ़ाई में कोई बाधा आती है तो उनका मामा सदैव उनके लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि सामान्य, पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी या किसी भी जाति के मेधावी छात्र यदि 12वीं क्लास में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाते हैं और आईटीआई, बीए-बीएससी या फिर इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनकी फीस उनका मामा भरेगा। 

भगवान के दिए कर्म को मेहनत से करो

Madhya Pradesh is far better than United States said CM Shivraj Singh Chauhan

उन्होंने स्वामी चिदंबरानंद के बारे में बोलते हुए कहा कि 'यह हमारा सौभाग्य है कि उनका जन्म मध्यप्रदेश में हुआ है।' उन्होंने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत के लिए जिन्होंने यह देह धारण किया है मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। धन तो लोगों के पास होता है लेकिन जो उस धन का सही और लोगों के हित के लिए उपयोग करते हैं वहीं धन्य हैं। 

सीएम ने आगे कहा कि जो कर्म भगवान ने दिया है उसे मेहनत और ईमानदारी से करो। बस अपना काम करते चलो एक दिन परमात्मा जरूर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 'मैं भी दिन रात अपना कर्म करने में लगा रहता हूं, कर्म करो भगवान मिलेंगे।' उन्होंने कहा दूसरों का भला करो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed