फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Indore Deepak Jain Tinu elected as national president of 115 years old jain yuva conference

जिम्मेदारी: दीपक जैन 'टीनू' बने जैन युवा कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 115 साल पुरानी है यह संस्था

Wed, 03 Nov 2021 06:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 03 Nov 2021 06:04 PM IST
सार

जैन युवा कॉन्फ्रेंस की शाखाएं 18 राज्यों में हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में पहली बार कॉन्फ्रेंस का अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Indore Deepak Jain Tinu elected as national president of 115 years old jain yuva conference
दीपक जैन 'टीनू' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के युवा चेहरे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा,  पार्षद और अनेक धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े दीपक जैन 'टीनू' को जैन युवा कॉन्फ्रेंस (नई दिल्ली) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 115 वर्ष पुरानी संस्था जैन कॉन्फ्रेंस के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूना (महाराष्ट्र) में युवाचार्य महेंद्र ऋषि महाराज के सानिध्य में जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदमल छलाणी (चेन्नई) ने इस नियुक्ति का एलान किया। 
विज्ञापन


जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं ने जताई खुशी
बता दें कि दीपक जैन 'टीनू' को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से इंदौर की राष्ट्रीय पहचान में एक और कड़ी जुड़ गई है। मध्यप्रदेश की जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए जैन कॉन्फ्रेंस के इस निर्णय पर आभार जताया। समाज की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि दीपक के नेतृत्व में सामाजिक जागृति और उद्देश्यों की पूर्ति में नई गति आएगी। 
विज्ञापन


इन शहरों से भी थे दावेदार
उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण पद के लिए अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे, दिल्ली सहित अन्य शहरों से भी अनेक दावेदार थे। वर्ष 1906 में स्थापित हुए जैन समाज के इस महत्वपूर्ण संगठन का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यहां से 18 राज्यों में जैन युवा कॉन्फ्रेंस की इकाइयां सक्रियता से कार्य कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपक जैन 'टीनू' ने बताया कि सेवा और सामाजिक जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही जैन युवा कॉन्फ्रेंस से जुड़कर वह बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। एकनिष्ठ भाव से सामाजिक सेवा का ही यह प्रतिफल है कि समाज की ओर से इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने इस बात पर भी विश्वास जताया कि संगठन के स्तर पर भविष्य में किए जाने वाले योजनाबद्ध प्रयासों से जैन युवा कांफ्रेंस का दायरा देश के जिलों तक पहुंचाया जाएगा। 'सार्थक जीवन और सभ्य समाज' की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए समाज के युवाओं को मुख्यधारा में लाना उनका प्रमुख ध्येय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed