फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Illegal constructions took place in Ujjain, broke the illegal house of the miscreant, then bulldozers also went on two factories

मध्य प्रदेश : उज्जैन में अवैध निर्माण हुए जमींदोज, बदमाश का अवैध मकान तोड़ा तो दो फैक्टरियों पर भी चला बुलडोजर

Wed, 08 Dec 2021 03:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 03:33 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस और जिला प्रशासन ने दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत मिलावटी डीजल बनाने वाले, गंदगी में टोस्ट बनाने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के युवक के निर्माण जमींदोज किए हैं। इस कार्रवाई से गलत कार्यों में लिप्त लोगों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Illegal constructions took place in Ujjain, broke the illegal house of the miscreant, then bulldozers also went on two factories
इस तरह जमींदोज हो गई टोस फैक्टरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन ने दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाइयां की है। इसके तहत मिलावटी डीजल बनाने वाले, गंदगी में टोस बनाने वाले और आपराधिक किस्म के युवक के निर्माण जमींदोज किए हैं। इस कार्रवाई से गलत कार्यों में लिप्त लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महाकाल थाना क्षेत्र के बदमाश आमीन उर्फ काला पिता अकरम ने अवैध रूप से मकान बनाया था। उस पर अलग-अलग धाराओं में 17 केस दर्ज हैं। हफ्ता वसूली, घर में घुसकर मारपीट करना, अवैध और जहरीली शराब बेचने जैसे गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। आदतन अपराधी होने के चलते पुलिस ने उस पर बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की है। बुधवार को पुलिस बल नगर निगम की टीम के साथ आमीन के अवैध मकान पर पहुंचा। परिवार को बाहर निकालकर कुछ ही देर में पूरा घर जमींदोज कर दिया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस बल तैनात रहा। किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। 
विज्ञापन


मिलावटी डीजल और टोस की फैक्टरी जमींदोज
अन्य मामले में उज्जैन प्रशासन ने मिलावटी डीजल तैयार करने वाले शिवराज सिंह गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम और पुलिस के साथ शंकरपुर में नकली बायोडीजल बनाने वाली फैक्ट्री के ढांचे को ढहाया। अगस्त माह में यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की थी और नकली व मिलावटी बायोडीजल जब्त किया था। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर छापामार कार्रवाई के बाद फैक्टरी को तोड़ा गया। फैक्टरी मालिक शिवराजसिंह गुर्जर निवासी उज्जैन तथा ऑइल दुकान खोलकर नकली बायोडीजल विक्रय करने वाला दुकान मालिक कृष्णा निवासी उज्जैन के खिलाफ भी आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत चिमनगंज मण्डी थाने में केस दर्ज हुआ था। कार्रवाई के दौरान गोदाम से गोदाम कारखाने से 50 किलो की कास्टिक सोड़ा की बोरी, 40 लीटर लाइट पैराफिन, एक भटटी व रोटरी घूमने वाले भट्टी। 2 प्लास्टिक ड्रम, 5 लोहे के ड्रम, 3 प्लास्टिक पानी की टंकी,  गैस नली जब्त की गई थी। इसी तरह की कार्रवाई करते हुए एक टोस फैक्टरी जमींदोज की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 23 सितंबर को यहां छापामार कार्रवाई की थी। टोस का सेंपल लेकर भोपाल स्थित लैब भेजकर फैक्टरी को सील किया था। सनराइज फन एंड फूड नाम से टोस बनाए जा रहे थे। टोस में अमानक सेक्रीन मिला था। इन सब अनियमितताओं के चलते टोल बनाने वाली फैक्टरी को जमींदोज किया गया। नगर निगम ने दो बार फैक्टरी मालिक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था लेकिन जवाब नहीं मिला जिसके बाद तोड़ने की कार्रवाई की। फैक्टरी के मालिक गुलरेज खान और संदीप शर्मा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed