फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Gwalior Two Arrested For Stealing 600 Kg Onion, Sold It For 10 Or 20 Rupees Per Kg

मध्यप्रदेश में 10 रुपये किलो बेच रहे थे चोरी का प्याज, दो गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2019 09:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Gwalior Two Arrested For Stealing 600 Kg Onion, Sold It For 10 Or 20 Rupees Per Kg
onion - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सस्ते में प्याज बेचना दो युवकों को भारी पड़ गया और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। दरअसल, प्याज के बढ़ते दामों से परेशान होकर दोनों युवकों ने मिलकर 60,000 रुपये की प्याज चोरी कर ली। केवल यही नहीं, दोनों ने इस प्याज को 10 से 20 रुपये प्रति किलो के भाव में बेच दिया। 

विज्ञापन


जब लोगों को पता चला कि प्याज के दाम इतने सस्ते हैं तो इनके पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सस्ती प्याज देखकर लोगों ने हाथों-हाथ प्याज खरीद ली। दोनों ने मिलकर कुछ ही घंटों के भीतर ही पूरी प्याज बेच डाली। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अजय जाटव और जीतू वाल्मीकि नाम के दो युवक शहर के एक गोदाम में घुस गए। इन दोनों ने जमकर लहसुन और प्याज चुराए। बताया गया कि प्याज के 50 किलोग्राम की 12 बोरियां और लहसुन की दो बोरियां चोरी हुई हैं। मंगलवार को दोनों युवकों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से इन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने प्याज चुराने और बेच डालने की बात स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने कहा है कि वे प्याज के बढ़ते दाम से इतना परेशान हो गए थे इसलिए उन्होंने चोरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed