{"_id":"5ee4fb6e8ebc3e42b62cfd64","slug":"madhya-pradesh-govt-increases-1-rupees-each-in-petrol-diesel-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के अतिरिक्त कर में एक-एक रुपये की वृद्धि की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के अतिरिक्त कर में एक-एक रुपये की वृद्धि की
Sat, 13 Jun 2020 09:44 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राज्य के राजस्व संग्रहण में आई कमी और कोरोना वायरस संबंधी व्यवस्थाओं के लिए पेट्रोल व डीजल के वर्तमान अतिरिक्त कर में एक-एक रुपये की वृद्धि कर दी है।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह वृद्धि 13 जून से लागू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप पेट्रोल एवं डीजल के दामों में एक-एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो जाएगी।
अधिकारी ने बताया, 'पहले पेट्रोल पर अतिरिक्त कर 3.50 रुपये व डीजल पर अतिरिक्त कर दो रुपये था। वृद्धि के बाद अब पेट्रोल पर अतिरिक्त कर 4.5 रुपये एवं डीजल पर अतिरिक्त कर तीन रुपये हो जाएगा।'
उन्होंने कहा कि कर में इस वृद्धि से 200 करोड़ रुपये पेट्रोल से और 370 करोड़ रुपये डीजल से प्रतिवर्ष राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।