{"_id":"5de36aac8ebc3e54a13405bd","slug":"madhya-pradesh-government-gave-compulsory-retirement-to-16-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: किताब रखकर भी फेल हुए 16 शिक्षक, सरकार ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: किताब रखकर भी फेल हुए 16 शिक्षक, सरकार ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
Sun, 01 Dec 2019 12:54 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने किताब रखकर दक्षता परीक्षा देने के बावजूद फेल होने पर 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। सरकार ने कुल 84 शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के तीन मौके दिए गए।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 30 फीसदी से कम परिणाम देने वाले कुल 5891 शिक्षकों की जून में परीक्षा ली गई थी। इसमें 1351 शिक्षक फेल हुए थे।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को पहले प्रशिक्षण दिया गया बाद में 14 अक्तूबर को किताब रखकर दोबारा परीक्षा करवाई गई। लेकिन इस बार भी 84 शिक्षक फेल या परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसके बाद से विभाग ने इसपर कार्रवाई की।
| शिक्षक | कार्रवाई |
| 16 | अनिवार्य सेवानिवृत्ति |
| 2 | कागजों की जांच होने के बाद होगी कार्रवाई |
| 26 | शिक्षकों को चेतावनी के बाद हाई सेकेंडरी से हाई स्कूल वापस भेजा |
| 20 | विभागीय जांच (पद से हटाया तक जा सकता) |
| 20 | ट्राइबल विभाग को वापस करते हुए कार्रवाई के लिए लिखा गया |
