{"_id":"59df09954f1c1b97678b54e9","slug":"madhya-pradesh-government-bans-high-decibel-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने दिया दिवाली का निमंत्रण, प्रदेश सरकार ने लगाया तेज आवाज वाले पटाखों पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने दिया दिवाली का निमंत्रण, प्रदेश सरकार ने लगाया तेज आवाज वाले पटाखों पर बैन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री पर बैन लगाए जाने के फैसले के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिल्ली के लोगों को दिवाली मनाने का न्यौता भेजा था। उन्होंने कहा था कि दिक्कत हो तो मध्यप्रदेश में आकर दिवाली मना ले, लेकिन बुधवार को प्रदेश सरकार ने मंत्री के आमंत्रण के उलट पटाखों पर बैन लगा दिया।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने प्रदेश में तेज आवाज वाले पटाखे बनाने, बेचने और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। राज्य के पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य ने बताया कि तेज आवाज वाले पटाखों से ज्यादा प्रदूषण फैलता है और साथ ही बहरेपन का खतरा भी बढ़ता है।
विज्ञापन
आर्य ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को देखते हुए, तेज आवाज वाले पटाखों का रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल बैन है। इससे पहले मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी तेज आवाज और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पढें: बारिश की कमी से जूझ रहा मध्यप्रदेश, CM ने 13 जिलों को घोषित किया सूखाग्रस्त
गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राज्य के गृहमंत्री और परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि मध्यप्रदेश में पटाखे जलाकर दिवाली मनाने की पूरी स्वतंत्रता है। उमंग के साथ दिवाली मनाएं, दिल्ली के मित्रों को भी मध्यप्रदेश में आमंत्रित कीजिए।
उन्होंने ये भी कहा था कि उमंज, आवेग, उत्सव, जोश के साथ दिवाली मनाएं। मध्यप्रदेश सरकार पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है, किसी एक दिन नहीं।
