कमलनाथ सरकार की मध्यप्रदेश की जनता को सौगात, अब एक रुपया प्रति यूनिट मिलेगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को घरेलू उपयोग के लिए 100 यूनिट तक एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 150 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इस योजना का फायदा प्रदेश के 70 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस योजना को लागू करने में सरकार पर 2100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। हालांकि 150 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
150 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को फ्लैट रेट पर ही बिल भुगतान करना होगा। संबल योजना के तहत अब तक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले उपभोक्ताओं को ही 100 यूनिट बिजली एक रुपये की दर से दी जा रही थी।
यह प्रस्ताव पास होने से अब उपभाक्ताओं को सीधा 1105 रुपये का फायदा होगा। अभी 150 यूनिट का बिल करीब 1255 रुपये आता है। जो अब प्रस्ताव पास होने के बाद 150 रुपये आएगा। 1105 रुपये सरकार सब्सिडी के रूप में देगी।
बता दें कि अभी 150 यूनिट तक तीन स्लैब हैं। 0-50 यूनिट तक 3.85 रुपये, 50-100 यूनिट तक 4 रुपये और 100 -300 यूनिट का 6.20 रुपये के हिसाब से बिल आता है। प्रस्ताव पास होने के बाद अब सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। प्रस्ताव को लागू करने के लिए अब इंदिरा गृह ज्योति योजना के प्रावधानों में संशोधन करना होगा।
