फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Girl born in Navratri, pump owner giving 10 percent discount on petrol, extra fuel too

अनूठी पहल: नवरात्रि में हुआ कन्या का जन्म, पंप मालिक दे रहा पेट्रोल पर 10 फीसदी छूट, जानिए कब तक है ऑफर

Thu, 14 Oct 2021 07:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Oct 2021 07:28 PM IST
सार

कन्या संरक्षण के लिए अनेक संस्थाएं काम कर रही हैं, वहीं निजी तौर पर भी कन्या जन्म की खुशी मनाने वालों की तादाद बढ़ रही है। बैतूल से आई यह खबर सुखद है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Girl born in Navratri, pump owner giving 10 percent discount on petrol, extra fuel too
पेट्रोल पंप पर बैनर लगाकर छूट की दी गई है सूचना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सरकारें समाज में जनजागरण का काम कर रही हैं ताकि कन्या भ्रूण हत्या में कमी आए और बेटियों को शिक्षा का अधिकार मिल सके। इसके अलावा समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने तरीके और अपनी क्षमता के अनुसार इस बारे में समाज को जागरूक कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक पेट्रोल पंप संचालक के परिवार में बेटी पैदा हुई तो वह खुश होकर पेट्रोल के दाम में 10 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। कई राज्यों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है तो डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। महंगाई को लेकर लोग सरकार को कोस रहे हैं और विपक्षी दल भी लगातार आरोप लगा रहे हैं। इस बीच मप्र के बैतूल में एक पेट्रोल पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक रहेगी छूट, सुबह व शाम को अतिरिक्त राहत
बैतूल में राजेंद्र सैनानी का पेट्रोल पंप है। उनकी भतीजी ने पिछले दिनों एक कन्या को जन्म दिया। नवरात्रि के दौरान घर में कन्या का आगमन हुआ तो परिवार खुश हुआ और घर-परिवार में खुशियां मनाई। इतना ही नहीं अपने पेट्रोल पंप पर ऑफर भी दिया कि 13, 14 व 15 अक्तूबर को पेट्रोल के दाम में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। तीन दिनों के लिए यह ऑफर दिया है। इसके अलावा सुबह 9 से 11 व शाम 5 से 7 बजे तक पेट्रोल खरीदने वालों को अतिरिक्त पेट्रोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने की सराहना
बेटी के जन्म पर खुशियां मनाने के वैसे तो कई तरीके सामने आए हैं, लेकिन पेट्रोल पर छूट देने का संभवत: यह पहला मामला है। जो लोग पेट्रोल खरीदने जा रहे हैं वे भी इस कदम की सराहना कर रहे हैं। कह रहे हैं कि समाज में संदेश देने का यह अच्छा तरीका है। जो लोग बेटों के जन्म पर खुशियां मनाते हैं उन्हें बेटी के जन्म पर भी खुशियां मनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed