फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh former minister laxmikant sharma last rites no mask no social distancing

मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री की अंतिम विदाई में कोविड गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां, ना मास्क, ना सोशल डिस्टेंसिग का पालन

Wed, 02 Jun 2021 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 02:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई हो, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब भी लॉकडाउन जारी है। इसके बावजूद लोग कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लक्ष्मीकांत शर्मा के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
madhya pradesh former minister laxmikant sharma last rites no mask no social distancing
लक्ष्मीकांत शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का आज विदिशा के सिरोंज में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ गई, इस दौरान लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। ना किसी ने मास्क पहना और ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। जबकि राज्य में कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अब भी राज्य में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में 1078 नए केस मिले। बावजूद इसके लोग नियमों को मानने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू है, हालांकि इस दौरान कुछ छूटें दी गई हैं, लेकिन अंतिम संस्कार, श्राद्ध कार्यक्रमों के लिए निश्चित संख्या तय की गई है।  अंतिम संस्कार में सिर्फ 10 लोगों के शामिल होने की इजाजत है, लेकिन पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान नियमों का पालन नहीं हुआ। हजारों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच गए। वह भी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के। नेता के अंतिम संस्कार में लोगों ने कोविड गाइडलाइन्स की ही धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन


कोविड के कारण भाजपा नेता का निधन
गौरतलब है कि भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा पिछले कुछ समय से कोरोना पीड़ित थे। 11 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बाद मंगलवार की शाम उनका निधन हो गया। निधन पर नेताओं ने शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापम घोटाले में जाना पड़ा था जेल
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सिरोंज लटेरी विधानसभा से तीन बार विधायक चुके गए थे।  1998, 2003 और 2008 में विधायक रहे, लेकिन 2013 के चुनाव में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा।  बता दें कि मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले के आरोप में पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को 2014 में जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, जांच में उनके खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed