फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: former CM Kamal Nath writes to PM modi over lock down

कमलनाथ का पीएम मोदी को पत्र, प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद की अपील 

Tue, 31 Mar 2020 04:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Tue, 31 Mar 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: former CM Kamal Nath writes to PM modi over lock down
Corona virus: कमलनाथ ने लिखा पीएम को पत्र - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद करने की अपील की है। कमलनाथ ने कहा कि लॉकडाउन के बीच कामगारों और छात्रों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता। हमें उनकी मदद के लिए तेजी से आगे आना होगा।   

विज्ञापन


बता दें कि देशभर में लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों, छात्रों का अपने शहरों की ओर पलायन जारी है। ये लोग खाने-पीने और दूसरी तमाम दिक्कतों से जूझ रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां अबतक 64 मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ इंदौर में ही 32 मामले सामने आए हैं। इंदौर में सोमवार को 49 वर्षीय महिला की मौत भी इसी संक्रमण की वजह से हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन


इंदौर शहर राज्य में कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 17 नए मामलों का पता चला है। इसी के साथ सिर्फ इंदौर शहर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जाडिया ने बताया कि इनके सैंपल दो दिन पहले परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौरवासियों के नाम मुख्यमंत्री शिवराज का संदेश
इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौरवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन ने शिवराज ने कहा कि इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर है। आपके और मेरे सपनों का शहर, आपकी जागरूकता के कारण इंदौर तीन बार स्वच्छता में देश में पहले नंबर पर आया है।


आज हमारा प्यारा शहर कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। मैं आप सबसे अपील करना चाहता हूं कि कोरोना को हमें हर हालत में हराना है और इसका एकमात्र उपाय है टोटल लॉकडाउन।अपने घरों में रहिए संपर्क की चेन को तोड़ दीजिए, प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए लक्ष्मण रेखा का पालन कीजिए। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन घरों में करने का प्रयास कर रहा है।


मैं जानता हूं आप उत्सव प्रेमी हैंं, लेकिन यह समय का तकाजा है। घरों में रहें, डरे बिल्कुल नहीं। कोरोना पॉजिटिव के मामले आए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि लोग ठीक नहीं हो रहे हैं। इसलिए डरने की जरूरत नहीं हैं। हम सभी मिलकर इस वायरस से लड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed