{"_id":"5d2fdecb8ebc3e6cac646f6c","slug":"madhya-pradesh-former-chief-minister-babulal-gaur-critically-ill-and-airlifted-to-medanta-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत खराब, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत खराब, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाए गए
Thu, 18 Jul 2019 08:21 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
बाबूलाल गौर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर की तबीयत मंगलवार को खराब हो गई। प्रारंभिक जांच के लिए उन्हें भोपाल स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में लाया गया। बाबूलाल गौर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सूत्रों ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही पता चलेगा कि सांस लेने में परेशानी होने के पीछे कारण क्या है।
बाबूलाल गौर को जब अस्पताल ले जाया गया, तब विधायक कृष्णा गौर विधानसभा में थीं। खबर मिलते ही वे निजी अस्पताल में पहुंची। चिकित्सकों के अनुसार उनके ईसीजी में काफी बदलाव नजर आया। जिसके बाद उन्हें मेदांता भेजा गया।