फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: former BJP minister Ramkrishna Kusmariya Name in farmers debt waiver list

कर्जमाफी सूची में किसान के 25 रुपये तो पूर्व भाजपा मंत्री कुसमरिया के 1.61 लाख रुपये दर्ज

Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, भोपाल
न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: former BJP minister Ramkrishna Kusmariya Name in farmers debt waiver list
रामकृष्ण कुसमारिया (फाइल)
मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी सूची में जहां किसानों के 25 रुपये दर्ज हैं वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री के लाखों रुपये दर्ज हैं। हिनौता एसबीआई शाखा से जारी कर्जदार किसानों की सूची में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का नाम भी है। बैंक ने उनके नाम से करीब 1.61 लाख रुपए का कर्ज बकाया दर्शाया है। हालांकि डॉ. कुसमारिया ने कर्जमाफी के लिए आवेदन नहीं किया है। 
विज्ञापन


डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का कहना है कि वह सांसद, विधायक, मंत्री रहे हैं इसलिए वे इस योजना के दायरे में नहीं आते। वहीं एसबीआई की हिनौता शाखा के मैनेजर नारायण कुर्मी ने कहा कि कुसमरिया बड़े किसान हैं और उनका कर्ज रुटीन है। कुर्मी का कहना है कि कर्जदार किसानों की यह अंतिम सूची नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं राज्य के खुरगोन में किसान दो महीने से ऋणमाफी की जिस लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, उसके देखते ही वह हैरान रह गए। सूची में दर्शाया गया कि किसानों का केवल 25 से 30 रुपये का ऋण माफ हुआ है। किसान इस बात से बेहद नाराज हैं और उनका कहना है कि कर्ज की राशि लाखों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार ये सूची उन्हीं किसानों की है जिनपर 31 मार्च 2018 की अवधि तक ऋण है। बता दें चुनावों से पहले कांग्रेस ने सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। कर्जमाफी की सूची जय किसान ऋण मुक्ति योजना के तहत स्थानीय टाउन हॉल में लगाई गई। 


इसी तरह खुरगोन में लगी सूची देख रहे जैतपुर के किसान प्रकाश का कहना है कि उनके 25 रुपये माफ हुए हैं। जबकि उन्होंने ढाई लाख रुपये का कर्ज लिया था। ठीक इसी तरह सिकंदरपुरा के अमित नामक किसान के 300 रुपये माफ हुए हैं, जबकि उसपर 30 हजार रुपये का कर्ज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed