{"_id":"6095259589744a7e3000ac87","slug":"madhya-pradesh-five-district-magistrates-including-damoh-collector-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: दमोह कलेक्टर समेत पांच जिलाधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: दमोह कलेक्टर समेत पांच जिलाधिकारियों के तबादले
Fri, 07 May 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 07 May 2021 05:03 PM IST
सार
राज्य सरकार ने पांच जिलों के कलेक्टरों के प्रभार में बदलाव किया है। इसमें तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि दो के हटाए गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : MP Govt
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य के पांच कलेक्टरों के तबादले कर दिए। इनमें दमोह के कलेक्टर भी शामिल हैं, जहां हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
गुना के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। रतलाम के कलेक्टर गोपाल चंद डाड को भोपाल मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। बालाघाट के अपर कलेक्टर फ्रैंक नोबेल अब गुना के कलेक्टर होंगे।
विज्ञापन
दमोह के कलेक्टर, जहां अभी उप चुनाव हुआ और जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। तरुण राठी को भी हटा दिया गया है। उन्हें मंत्रालय भोपाल में उपसचिव बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर को दमोह का नया कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
