{"_id":"5a363dab4f1c1b74698c2473","slug":"madhya-pradesh-fire-broke-out-in-a-shopping-complex-in-bhopal-s-bairagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: भोपाल के शॉपिंग कांपलेक्स में भीषण आग, 300 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: भोपाल के शॉपिंग कांपलेक्स में भीषण आग, 300 करोड़ का नुकसान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शॉपिंग कांपलेक्स में लगी भीषण आग से करीब 300 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो गया। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि उस पर काबू पाने के लिए सेना की मदद लेना पड़ी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे भोपाल के बैरागढ़ उपनगर के थद्दाराम कांपलेक्स की दो दुकानों में आग लग गई। धीरे धीरे आग ने कांपलेक्स की सभी 120 दुकानों को चपेट में ले लिया। ये दुकानें कपड़े और साड़ियों की थीं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना के बाद से इलाके का यातायात पूरीतरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन
#UPDATE: Army vehicle and jawans reached the shopping complex where a fire broke out in Bhopal's Bairagarh to join in the fire fighting operation. More than 20 fire tenders at the spot. Fire fighting operations underway. pic.twitter.com/sctgVSlT1V
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2017
