{"_id":"613c8e4a8660ac3ae659e907","slug":"madhya-pradesh-farmer-kills-self-over-loan-burden-crop-loss-in-khargone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : खरगोन के किसान ने की खुदकुशी, कर्ज के बोझ में दबे होने के कारण उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : खरगोन के किसान ने की खुदकुशी, कर्ज के बोझ में दबे होने के कारण उठाया यह कदम
Sat, 11 Sep 2021 04:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, खरगोन
पीटीआई, खरगोन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में पिछले साल के मुकाबले कम बारिश होने से फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक युवा किसान ने कर्ज नहीं चुका पाने और फसलों को नुकसान होने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जितेंद्र पाटीदार (37) शुक्रवार को मेंगांव थाना क्षेत्र के पंढनिया गांव में अपने खेत में एक पेड़ से लटका पाया गया। शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
क्षेत्र में कम हुई है बारिश
किसान पर कर्ज का बोझ होने और फसल के नुकसान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। सिंह ने कहा कि जिले में पिछले साल की तुलना में कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन हाल ही में हुई बारिश से फसलों की स्थिति सुधरी है।
विज्ञापन
