फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Fake petrol was being sold at a petrol pump in Indore police raided and took samples Latest News Update

मध्यप्रदेश: इंदौर में पेट्रोल पंप पर बिक रहा था नकली पेट्रोल, पुलिस ने दबिश देकर लिए सैंपल

Thu, 14 Oct 2021 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Oct 2021 09:36 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से नकली (अमानक स्तर) का पेट्रोल बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Fake petrol was being sold at a petrol pump in Indore police raided and took samples Latest News Update
इंदौर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर पुलिस ने गुरुवार को पेट्रोल की कालाबाजारी के एक मामले का खुलासा किया है। यहां कैमिकल से नकली (अमानक स्तर का) पेट्रोल बनाकर उसे बेचा जा रहा था। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने डाली दबिश 
जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से नकली (अमानक स्तर) का पेट्रोल बेचा जा रहा है। इसकी जांच के बाद टीआई शशिकांत चौरसिया टीम के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल पंप का नाम एमपी मुंबई ऑटो पेट्रोल-डीजल है। यहां एक टैंकर खाली हो रहा था। पुलिस ने टैंकर चालक को सुरेश को पकड़ा और पूछताछ की। 
विज्ञापन


चालक ने पूरी बात बता दी। इसके बाद शिवम इंडस्ट्रीज पीथमपुर में दबिश देकर वहां के मैनेजर चंद्रप्रकाश को पकड़ा। पुलिस ने नकली तेल के पांच टैंकर भी  जब्त किए हैं। मामले में पंप मालिक को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमिकल से खुद ही बनाते थे पेट्रोल
टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि आरोपी चंद्रप्रकाश और चालक सुरेश को हिरासत में लिया है। इंडस्ट्री के मालिक को  भी आरोपी बनाया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की थी। पेट्रोल पंप से सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रथमदृष्ट्या पेट्रोल अमानक स्तर का पाया गया है। आमतौर पर रिफाइनरी से पेट्रोल भेजा जाता है लेकिन आरोपियों ने खुद ही इसका निर्माण शुरू किया था और कैमिकल की मदद से अमानक स्तर का पेट्रोल बनाते थे। मालिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी।


मुंबई-गुजरात से मंगवाते थे रॉ मटेरियल
प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शिवम इंडस्ट्रीज में मुंबई और गुजरात के हजीरा से फ्यूल ऑइल सहित कुछ अन्य कैमिकल मंगवाते थे। इनको मिलाकर मिश्रण तैयार करते थे, जो पेट्रोल डीजल की तरह दिखता है और काम करता है। यह अमानक स्तर का होता है। इस मिलावटी पेट्रोल को पंप मालिक पंप पर खाली करवाता था। उसके पास भारत पेट्रोलियम की एजेंसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed