फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Fake Facebook ID of IAS Akash Tripathi was created, the officers alerted the people

मध्य प्रदेश: IAS आकाश त्रिपाठी की फेक फेसबुक आईडी बनाई, अधिकारी ने लोगों को किया सचेत

Sat, 19 Mar 2022 05:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी की फेसबुक पर फेक आईडी बन गई है। अब अधिकारी ने खुद करीबियों को इस फेक आईडी से सचेत रहने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Fake Facebook ID of IAS Akash Tripathi was created, the officers alerted the people
आईएएस आकाश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी की फेसबुक पर एक से अधिक आईडी बन गई हैं। इनमें उनकी एक है और बाकी फर्जी बना रखी है। आकाश त्रिपाठी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फेक आईडी से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आकाश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी ने उनके नाम, प्रोफाइल और कवर इमेज से फेक फेसबुक आईडी बना ली है। उन्होंने अपने करीबियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि आपको फेक प्रोफाइल आईडी से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है तो उसे इग्नोर या ब्लॉक करें। दरअसल, इस तरह के मामले बढ़ गए हैं। साइबर अपराधी किसी और का आईडी बनाकर उसके दोस्तों को गुमराह करते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन

 
ऐसे करते है ठगी

आरोपी यूजर की फेक प्रोफाइल से फेसबुक फ्रेंड्स से मदद मांगते है। अपने कहीं फंसे होने पर रुपयों की मदद मांगते है। और वे फोन पे, पेटीएम या गूगल पे के माध्यम से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की मांग करते है। इस तरह के लगातार मामले सामने आ रहे है। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो तरीके अपनाते हैं
फेसबुक के जरिए दो तरीके से ठगी हो रही है। पहला यूजर्स का फर्जी प्रोफाइल इस्तेमाल करते है। यूजर्स के फोटोग्राफ और डिटेल्स चुराकर दूसरी फेक प्रोफाइल क्रिएट कर लेते है। दूसरा फ्रॉड यूजर्स के प्रोफाइल को हैक कर लेते हैं। आकाश त्रिपाठी का फेक प्रोफाइल बनाया गया है। 

 
इनसे इस तरह बच सकते है
अपने फेसबुक अकाउंट को किसी दूसरी डिवाइस पर लॉग-इन न करें। हमेशा भरोसेमंद बाउजर का इस्तेमाल करें। फेसबुक अकाउंट को लॉग-इन करने वाले इमेल को इग्नोर करें। हमेशा स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का उपयोग करें। साथ ही लॉगिन क्रेडेंशियल्स सेव न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed