{"_id":"6252a1daddeb550aec54f90a","slug":"madhya-pradesh-fake-call-center-busted-in-gwalior-seven-accused-of-duping-american-citizens-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ग्वालियर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
Sun, 10 Apr 2022 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:52 PM IST
सार
ग्वालियर में फेक कॉल सेंटर से सात लोग पकड़ाए हैं। ये विदेशी लोगों से उनको लोन दिलवाने का झांसा देकर उनका सिक्योरिटी नंबर व बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेते थे और उसको वेरिफाई करने के नाम पर उनसे कमीशन के रूप में इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर ले लिया करते थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम राजेश दंडोतिया ने मामले की जानकारी साझा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर ठग रहा था। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक लड़की और 6 लड़के शामिल हैं। साथ ही लैपटॉप, मोबाइल फोन, विदेशी कस्टमर की डिटेल, रजिस्टर आदि जब्त किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में आनंद नगर इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है और वहां धोखाधड़ी का काम किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना का तस्दीक के बाद टीम को मुखबिर के बताए स्थान आनंद नगर मकान नंबर A -05 पर भेजा। पुलिस को देख बाहर खड़ा एक लड़का भाग गया। अंदर कॉल सेंटर चलता मिला। एक लड़की और 6 लड़के लेपटॉप के जरिये कुछ लोगों से बात करते दिखाई दिए। पुलिस ने जब सभी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ही इस मकान को कॉल सेंटर के संचालन के लिए किराये पर लिया गया है। इसे गुजरात के अहमदाबाद के एक व्यक्ति और उसके सहयोगी द्वारा चलाया जा रहा था।
सभी ने पुलिस को बताया कि कॉल सेंटर संचालकों द्वारा ही हमें विदेशी लोगों के कॉन्टेक्ट नंबर दिए जाते थे। कॉल सेंटर संचालक ने लोकल लेवल पर युवाओं को काम पर रखा था, जो खुद को अमेरिका स्थित एक कंपनी के कर्मचारी के रूप में पेश करते थे। बताया कि हम लोग विदेशी लोगों से उनको लोन दिलवाने का झांसा देकर उनका सिक्योरिटी नंबर व बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेते थे और उसको वेरिफाई करने के नाम पर उनसे कमीशन के रूप में इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर ले लिया करते थे। उक्त गिफ्ट वाउचर्स को हमारे मालिकों द्वारा केश/शॉपिंग में परिवर्तित कर लिया जाता है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शनिवार को एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दंडोतिया ने कहा कि आरोपियों के पास से कुछ लैपटॉप, मोबाइल फोन, विदेशी ग्राहकों का विवरण और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। कॉल सेंटर के गुजरात स्थित ऑपरेटर और उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।