{"_id":"5f93128d3c4e1a1c591d040f","slug":"madhya-pradesh-ex-minister-jaivardhan-singh-tested-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह के बेटे और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय सिंह के बेटे और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह हुए कोरोना संक्रमित
Fri, 23 Oct 2020 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
जयवर्धन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter.com/JVSinghINC
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और संपर्क में आए सभी लोगों से जांच करवाने की अपील की।
विज्ञापन
जयवर्धन सिंह ने ट्वीट में कहा, 'कल रात से मुझे कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोविड की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हों, वह कृपया अपनी जांच करवा लें।'
विज्ञापन
कल रात से मुझे कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोविड की NT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है। इस दौरान मेरे संपर्क में जो भी आये हो वो कृपया अपनी जाँच करवा ले।
विज्ञापन विज्ञापन
मुझे पूरा विश्वास है की भगवान राघौजी की कृपा से जल्द ही स्वास्थ होकर आपकी सेवा में हाजिर रहूँगा। — Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) October 23, 2020
