फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Elephants serving in Kanha forest reserve get week long vacation

कान्हा टाइगर रिजर्व में काम पर लगे 16 हाथियों ने उठाया एक सप्ताह की छुट्टी का आनंद

Sun, 16 Aug 2020 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 16 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : Elephants serving in Kanha forest reserve get week long vacation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में वन संबंधी विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए तैनात किए गए 16 हाथियों को एक सप्ताह की छुट्टी दी गई थी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये हाथी पैट्रोलिंग जैसे काम कर रहे थे। इन्हें इनके दैनिक कार्य से एक सप्ताह का अवकाश दिया गया थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अवकाश के तहत हाथियों का यह 'कायाकल्प शिविर' गुरुवार को समाप्त हुआ था। यह शिविर रिजर्व की 12 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि शिविर में रिजर्व के चार कोनों से 16 हाथी लाए गए थे। इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य उनके बीच सामाजिक संबंधों को प्रोत्साहित करना था। 
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णामूर्ति ने रविवार को कहा, 'ये हाथी पैट्रोलिंग, बाघ की ट्रैकिंग और मानव-वन्यजीव संघर्ष को टालने जैसे विभिन्न कार्यों को करने में पूरे साल हमारी सहायता करते हैं। इसलिए ये शिविर एक तरह से हमारी ओर से उन्हें धन्यवाद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस शिविर में हाथियों को उनका पसंदीदा भोजन दिया गया। इसमें गन्ना, कटहल, केला, नारियल और गुड़ शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने पानी में डुबकी लगाने का आनंद लिया और उनकी मालिश भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि ये हाथी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और एक सप्ताह हमने इनका बहुत ख्याल रखा।


हाथियों ने भी इस दौरान मिल रही सुविधाओं का पूरा आनंद लिया। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। कृष्णमूर्ति ने इस शिविर को लेकर कहा कि यह शिविर हाथियों और उनकी देखरेख करने वालों के बीच के संबंध को भी मजबूत करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed