फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Electric bus service started between Indore to Bhopal, runs up to 280 km on one time charging

मध्यप्रदेश: इंदौर से भोपाल के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, एक बार चार्जिंग पर चलती है 280 किमी तक

Sun, 01 May 2022 04:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 04:45 PM IST
सार

इंदौर और भोपाल के बीच रविवार से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई। इंदौर से सुबह सात बजे बस भोपाल के लिए निकली। जाते समय 14 और भोपाल से आते समय करीब 24 लोगों ने सफर किया। आने वाले दिनों में बसों की संख्या भी बढ़ेंगी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Electric bus service started between Indore to Bhopal, runs up to 280 km on one time charging
यह है इलेक्ट्रिक बस जो इंदौर-भोपाल के बीच चलेगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार सुबह इंदौर से भोपाल के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हुई। इंदौर से सुबह 7 बजे बस रवाना हो गई जिसमें 14 यात्री बैठे थे जबकि भोपाल से करीब 24 यात्रियों को लेकर बस वापस इंदौर आई। निजी कंपनी ने यह सेवा शुरू की है। शुरुआत में कंपनी ने चार बसें शुरू की है जिनको बढ़ाकर 40 करने की योजना है। फिलहाल इंदौर से भोपाल के बीच का किराया 224 रुपये किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरवटे बस स्टैंड से सुबह 7 बजे पहली इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुई। कंपनी ने इसे एलो बस नाम दिया गया है। भोपाल से यह दोपहर में इंदौर आने के बाद शाम 5 बजे दोबारा भोपाल जाएगी। इंदौर में राजीव गांधी चौराहे पर बस चार्जिंग स्टेशन से शुरू होकर बस तीन इमली, नौलखा, सरवटे बस स्टैंड, पीपल्याहाना और रेडिसन होकर देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर होते हुए लालघाटी भोपाल पहुंचेगी। यात्री इन स्थानों से इसमें बैठ सकते हैं। कंपनी के अनुसार ये बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं और एक बार चार्ज होने पर 280 किलोमीटर तक चल सकती हैं। वहां पर जाकर इन्हें चार्ज करना पड़ेगा जिसके बाद यह वापस इंदौर आ जाएंगी। हम बीते एक माह से इनका ट्रायल कर रहे थे। अभी चार बसों से शुरुआत की गई है। अगले 10 से 15 दिनों में कंपनी के पास 10 और बसें आ जाएंगी। इसके बाद इंदौर से सुबह से रात के बीच 20 फेरे और भोपाल से भी 20 फेरे इंदौर के लिए चलाए जाएंगे। बस में यात्रियों को पानी की बोतल और अखबार उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में यात्रियों की सुविधा के लिए दो लाउंज बनाएंगे जिसमें यात्री आराम कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed