{"_id":"5be15007bdec22342b7f9f4d","slug":"madhya-pradesh-elections-2018-vishwas-sarang-property-quadrupled-and-wife-income-increased-5-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज के मंत्री विश्वास सारंग की संपत्ति चार गुना और उनकी पत्नी की आय 5 गुना बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज के मंत्री विश्वास सारंग की संपत्ति चार गुना और उनकी पत्नी की आय 5 गुना बढ़ी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
विश्वास सारंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और शिवराज सरकार में मंत्री रहे विश्वास सारंग ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक सारंग की अचल संपत्ति की कीमत में साल 2013 की तुलना में साल 2018 में दो करोड़ 63 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
साल 2013 में विश्वास सारंग की कुल सालाना आय 6 लाख 28 हजार रुपए थी, जो साल 2018 में बढ़कर 24 लाख 68 हजार रुपए हो गई। यानी बीते पांच सालों के दौरान सांरग की आय में चार गुना का इजाफा हुआ है।
वहीं उनकी पत्नी रूमा सारंग की आय साल 2013 में 2 लाख 93 हजार रुपए सालाना थी, जो पांच सालों के दौरान बढ़कर 14 लाख 7 हजार रुपए सालाना हो गई है। यानी विश्वास सारंग की पत्नी की आय बीते पांच सालों के दौरान पांच गुना बढ़ गई।
विज्ञापन
साल 2013 में दायर चुनावी शपथपत्र में सारंग दंपती ने अपनी अचल संपत्ति की कुल कीमत 5 करोड़ 23 लाख 90 हजार रुपए बताई थी। साल 2018 के शपथपत्र में इस संपत्ति की कीमत बढ़कर 7 करोड़ 87 लाख रुपए हो गई है।
सांरग के अलावा अन्य 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सारंग सिर्फ चार वकीलों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। ज्योतिषों द्वारा निकाले गए शुभ मुहूर्त के मुताबिर सांरग दोपहर दो बजकर 55 मिनट में रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर में घुसे। लेकिन सांरग को पर्चा जमा करने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा।
2018 में सारंग की संपत्ति
संपत्ति 2013 2018 इजाफा
अचल संपत्ति 5.24 करोड़+ 7.87 करोड़+ 2.63 करोड़
चल संपत्ति 40.35 लाख 1.19 करोड़+ 78.65 लाख
कुल संपत्ति 5.643 करोड़ 9.06 करोड+ 3.417 करोड़
खुद की आय 6.28 लाख+ 24.68 लाख+ 4 गुना
पत्नी की आय 2.93 लाख 14.07 लाख+ 5 गुना