फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Elections 2018: Ujjain to play crucial role for BJP

मध्यप्रदेश चुनाव: जनसंघ के जमाने से ही भाजपा का गढ़ रहा है उज्जैन, इस बार मुश्किल हैं हालात

Sat, 20 Oct 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Elections 2018: Ujjain to play crucial role for BJP
Shivraj Singh, pm modi
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस-भाजपा के बीच जबरदस्त संग्राम मचा हुआ है। तमाम सर्वे दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जता रहे हैं। भाजपा यहां लगातार 15 साल से सत्ता पर काबिज है और उसके सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। कई ऐसी सीटें हैं जहां इस बार जबरदस्त घमासान होना तय है।
विज्ञापन


इन्हीं में से एक जिला है उज्जैन। 1972 से ही उज्जैन जनसंघ (अब भाजपा) का गढ़ रहा है। 2013 में भाजपा ने यहां की सभी 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन इस बार सत्ता विरोध लहर में भाजपा के लिए 2013 को दोहराना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। उत्तर उज्जैन से चुने गए ऊर्जा मंत्री पारस जैन यहां 1990 के बाद से चुने जाते रहे हैं। हालांकि 1998 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।  
विज्ञापन

 
जैन और तीन बार के विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान को 2013 में जबरदस्त सत्ता विरोधी रुझान का सामना करना पड़ा रहा था, लेकिन फिर भी इन्हें टिकट दिया गया। भाजपा ने यहां दो सर्वे कराए हैं एक निजी कंपनी द्वारा और दूसरा पार्टी स्तर पर। इसके अलावा संघ ने भी अपनी रिपोर्ट भाजपा को दी है जिसमें 70-80 विधायकों के टिकट काटने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दक्षिण उज्जैन से विधायक मोहन यादव भी खतरे में दिख रहे हैं। घट्टिया से विधायक सतीश मालवीय, बड़नगर विधायक मुकेश पांडया के टिकट पर भी संशय है। कुल मिलाकर 7 में से 5 विधायकों के टिकट खतरे में दिख रहे हैं। ऐसे में सबकी नजरें हाईकमान पर टिकी है जहां से उम्मीदवारों की सूची जारी होनी है। इसे लेकर दिल्ली में लगातार माथापच्ची का दौर चल रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed