फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Elections 2018: Election watch says average property of MLA in MP is 5 crore rupees

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: हर विधायक के पास है औसत सवा पांच करोड़ रुपए की संपत्ति

Tue, 30 Oct 2018 10:49 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 30 Oct 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Elections 2018: Election watch says average property of MLA in MP is 5 crore rupees
नेताजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने मतदान होंगे। चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नेता शक्ति प्रदर्शन को ही जीत का मंत्र मानते रहे हैं। ऐसे में नेता अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए बेहिसाब पैसा लुटाते हैं। इस चुनाव में भी नेताओं के दौलत की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश इलेक्शन वॉच ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के हर विधायक के पास औसतन सवा पांच करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि 2008 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विधायकों की औसत संपत्ति करीब डेढ़ करोड़ रुपए थी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 72 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ी 34 फीसदी 

साल 2008 के मुकाबले साल 2013 में मध्यप्रदेश विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या 34 फीसदी बढ़ गई। इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट चुनावी हलफनामे के हवाले से बताती है कि साल 2008 में सिर्फ 84 विधायक करोड़पति थे। जबकि साल 2013 की विधानसभा में 161 विधायक करोड़पति हैं। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के पास लगभग बराबर संपत्ति है। भाजपा के हर विधायक की औसत संपत्ति करीब साढ़े पांच करोड़ है तो कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति पांच करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय पाठक के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

भाजपा के विधायक संजय पाठक के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। उन्होंने 2013 के चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 141 करोड़ रुपए बताई। 

ऊषा ठाकुर के पास सबसे कम संपत्ति

इंदौर-3 से विधायक ऊषा ठाकुर के पास सबसे कम संपत्ति है। ठाकुर ने साल 2013 के चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति 1 लाख 38 हजार रुपए बताई थी। 

वहीं करीब 19 विधायकों ने पैन कार्ड की जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed