फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Election : BJP tried to bring back rebel politicians

मध्यप्रदेश चुनाव : बागियों को मनाने में भाजपा का छूटा पसीना, फिर भी नहीं माने दो पूर्व मंत्री

Thu, 15 Nov 2018 06:00 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Thu, 15 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Election : BJP tried to bring back rebel politicians

मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार अपने बागियों को मनाने में पसीना छूट गया। बावजूद इसके दो पूर्व मंत्रियों समेत कुछ बड़े नामों ने चुनाव मैदान छोड़ने से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन था। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने बागियों को मनाने में पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन बुंदेलखंड में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया और अशोकनगर में पूर्व मंत्री डॉ. कन्हैयालाल अग्रवाल ने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

जो नहीं मानेंगे उनपर संगठन करेगा कार्रवाई

कुसमरिया पांच बार सांसद रहे हैं और दो बार विधायक। वह शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे। इस बार पार्टी ने उनको अपना स्टार प्रचारक भी बनाया है। लेकिन उनका टिकट काट दिया। नतीजतन कुसमरिया ने दो विधानसभा सीटों दमोह और पथरिया से बतौर निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को हेलीकॉप्टर देकर उन्हें मनाने भेजा, पर वे नहीं पसीजे। 

यही कहानी अग्रवाल, भोपाल के बैरसिया में ब्रह्मानन्द रत्नाकर, जबलपुर में धीरज पटेरिया, भिंड में नरेंद्र कुशवाह, ग्वालियर में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, महेश्वर में राजकुमार मेव के मामले में हुई। हालांकि प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि पार्टी अंतत: सबको मना लेगी और जो नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed