मध्यप्रदेश : कमलनाथ का बड़ा एलान- कांग्रेस सरकार आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेगी नियमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलनाथ ने सोशल मीडिया ट्वीटर में लिखा है, " हमारा वचन - हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सहायिका तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करेंगे। साथ ही मध्यान भोजन का काम करने वाले रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। हम स्व-सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करेंगे।"
हमारा वचन -
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 19, 2018
हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करेगे...
साथ ही मध्यान भोजन का काम करने वाले रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाएगा...
हम स्व सहायता समूह की महिलाओं का क़र्ज़ माफ करेंगे..
भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय बढ़ाने की बात को चुनाव के दौरान किया गया वादा करार दिया है। प्रदेश भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने कहा कि यह चुनाव के समय लॉलीपॉल करार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने एक टीवी चैनल से कहा, "पिछले 15 साल से सरकार ने अन्याय किया है। भाजपा ने प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। इसलिए इन वंचितों को अधिकार देंगे।"
