फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Drunk son kills mother trying to save daughter-in-law from assault

मध्य प्रदेश: शराबी बेटे ने अपनी मां को ही मार डाला, मारपीट से बहू को बचाने की कोशिश कर रही थी

Wed, 01 Dec 2021 04:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Dec 2021 04:33 PM IST
सार

बालाघाट के परसवाडा थाना क्षेत्र की है यह घटना। 25 वर्षीय सुखदेव आदिवासी ने शराब के नशे में अपनी ही मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Drunk son kills mother trying to save daughter-in-law from assault
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

नशे की हालत में बेटा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। मां ने बहू को बचाने की कोशिश की तो कलयुगी बेटे ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


वारदात बालाघाट के परसवाडा थानान्तर्गत ग्राम कटंगा की है। गांव में रहने वाले 25 वर्षीय सुखदेव आदिवासी को शराब पीने की लत है। अक्सर शराब पीने की बात पर उसका पत्नी से विवाद होता था। परसवाड़ा थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मंगलवार रात युवक शराब पीकर घर आया था। शराब पीने की बात पर उसका पत्नी से फिर विवाद हो गया। युवक ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक की मां धनवंती बाई अपनी बहू को बचाने आई तो बेटे से उसका भी विवाद हो गया। नशे में धुत बेटे ने गमछे से मां का गला घोंटा और हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने किसी तरह युवक को काबू में किया। इस दौरान युवक अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कह रहा था। ग्रामीणों ने युवक को पकडकर पुलिस के हवाले किया। युवक के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 3 और 5 साल है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed