{"_id":"61a75669cf73950167364459","slug":"madhya-pradesh-drunk-son-kills-mother-trying-to-save-daughter-in-law-from-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शराबी बेटे ने अपनी मां को ही मार डाला, मारपीट से बहू को बचाने की कोशिश कर रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शराबी बेटे ने अपनी मां को ही मार डाला, मारपीट से बहू को बचाने की कोशिश कर रही थी
Wed, 01 Dec 2021 04:33 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:33 PM IST
सार
बालाघाट के परसवाडा थाना क्षेत्र की है यह घटना। 25 वर्षीय सुखदेव आदिवासी ने शराब के नशे में अपनी ही मां का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की हालत में बेटा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। मां ने बहू को बचाने की कोशिश की तो कलयुगी बेटे ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बेटे को हिरासत में ले लिया है।
वारदात बालाघाट के परसवाडा थानान्तर्गत ग्राम कटंगा की है। गांव में रहने वाले 25 वर्षीय सुखदेव आदिवासी को शराब पीने की लत है। अक्सर शराब पीने की बात पर उसका पत्नी से विवाद होता था। परसवाड़ा थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मंगलवार रात युवक शराब पीकर घर आया था। शराब पीने की बात पर उसका पत्नी से फिर विवाद हो गया। युवक ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक की मां धनवंती बाई अपनी बहू को बचाने आई तो बेटे से उसका भी विवाद हो गया। नशे में धुत बेटे ने गमछे से मां का गला घोंटा और हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने किसी तरह युवक को काबू में किया। इस दौरान युवक अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कह रहा था। ग्रामीणों ने युवक को पकडकर पुलिस के हवाले किया। युवक के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 3 और 5 साल है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।