{"_id":"613ca773c0474e463c04c4b5","slug":"madhya-pradesh-disrespect-of-dead-body-in-datia-water-filled-in-mercury-dead-body-submerged-in-water-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : दतिया में शव का अनादर, मॉर्च्यूरी में भरा पानी, घंटों डूबा रहा शव, ऐसे में ही किया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : दतिया में शव का अनादर, मॉर्च्यूरी में भरा पानी, घंटों डूबा रहा शव, ऐसे में ही किया पोस्टमॉर्टम
Sat, 11 Sep 2021 06:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:26 PM IST
सार
जिस अस्पताल की मॉर्च्यूरी में शव रखा गया था, वहां बारिश का पानी भर गया था। ऐसे में करीब छह घंटे तक शव पानी में डूबा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक शव के अनादर का मामला सामने आया है। इंदरगढ़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखा गया शव, वहां बारिश का पानी भरने के कारण छह घंटे तक पानी में डूबा रहा। उसके बाद उसे खींचकर निकाला गया।
विज्ञापन
गत दिवस इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमॉर्टम के लिए दो शव लाए गए थे। एक शव जिले के खड़ौआ के नरेंद्र (20) पुत्र राजाराम प्रजापति का था। नरेंद्र की मौत करंट लगने से हुई थी। वहीं, दूसरा शव थैली गांव के अमजद का था। वह शिवपुरी के चितारी गांव का रहने वाला था। हाल ही में शिवपुरी इलाके में आई बाढ़ में उसका सब कुछ तबाह हो गया था, इसलिए वह ससुराल में रह रहा था। गुरुवार को उसने पेड़ से लटकर फांसी लगा ली थी। रात होने के कारण दोनों शव पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिए गए थे। लेकिन देर रात हुई बारिश के कारण पीएम रूम में पानी भर गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पीएम रूम में एक ही टेबल है। इसलिए नरेंद्र का शव टेबल पर रखा गया, जबकि अमजद का शव जमीन पर रख दिया गया। बारिश के कारण पीएम रूम में दो फीट पानी भर गया और अमजद का शव पानी में डूबा रहा। शुक्रवार सुबह जब मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, तो शव की हालत देख भड़क गए। हंगामा करने पर अस्पताल के अधिकारी व डॉक्टर सक्रिय हुए। शव को वहां से निकालने के बाद डॉक्टरों ने उसी पानी भरे पीएम कक्ष में खड़े रह कर पहले नरेंद्र का और बाद में अमजद का पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन
