फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Demand to extend the date of counting of votes for the second phase of civic elections, presidential election on July 18

MP Local Body Election: दूसरे चरण की मतगणना अब 20 जुलाई को, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के चलते बदली तारीख

Fri, 08 Jul 2022 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब काउंटिंग 18 जुलाई की बजाए 20 जुलाई को होगी। दरअसल 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Demand to extend the date of counting of votes for the second phase of civic elections, presidential election on July 18
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब काउंटिंग 18 जुलाई की बजाए 20 जुलाई को होगी। दरअसल 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 18 जुलाई को जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान है और इसी दिन नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद की मतगणना है। मिश्रा ने तारीख बदलने को लेकर राज्यपाल और राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा करने की बात भी कही थी। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र सौंपा था। इसमें भी मतगणना और राष्ट्रपति का निर्वाचन एक ही तारीख को होने के चलते तारीख आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। इसमें सभी विधायकों का मौजूद रहना जरूरी है। वोटर वही हैं। वे चाहेंगे कि जो काउंटिंग उनके क्षेत्र में हो रही है, उसमें स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहें। इस संबंध में सभी दलों ने मांग भी की थी। इसके बाद ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में दो चरणों में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का चुनाव 6 जुलाई को हो गया है। इसकी मतगणना 17 जुलाई को होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए मतदान 13 जुलाई को होगा। इसकी मतगणना 18 जुलाई को होना थी। इसी दिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें विधानसभा सदस्य अपने मत का उपयोग करेंगे। नगरीय निकाय के दूसरे चरण की मतगणना में राजनीतिक व्यक्तियों को सक्रिय और सजग रहना जरूरी होने की वजह से मतगणना की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed