{"_id":"613fc58e8ebc3e5ad880128b","slug":"madhya-pradesh-daughters-top-in-ca-final-nandini-of-morena-got-air-1-and-sakshi-of-indore-got-air-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : बेटियां ने किया सीए फाइनल में टॉप, मुरैना की नंदिनी ने AIR-1 और इंदौर की साक्षी ने AIR-2 हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : बेटियां ने किया सीए फाइनल में टॉप, मुरैना की नंदिनी ने AIR-1 और इंदौर की साक्षी ने AIR-2 हासिल की
Tue, 14 Sep 2021 03:11 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 14 Sep 2021 03:11 AM IST
सार
सीए फाइनल में इस साल मध्यप्रदेश की दो बेटियों टॉपर बनी हैं। न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने ऑल इंडिया में फर्स्ट और इंदौर की साक्षी एरन ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
नंदिनी अग्रवाल, साक्षी एरन और बगरीचा साक्षी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सोमवार को सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीए फाइनल में मध्यप्रदेश की दो बेटियों टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन
सीए फाइनल में इस साल न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने ऑल इंडिया में फर्स्ट और इंदौर की साक्षी एरन ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। नंदिनी ने 800 में से 614 (76.75) और साक्षी ने 800 में से 613 (76.63 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं। वहीं, बंगलूरू की बगरीचा साक्षी ने तीसरी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया में फर्स्ट रैंक हासिल करने वाली नंदिनी अग्रवाल के पिता नरेश चंद्र गुप्ता इनकम टैक्स सलाहकार हैं। सीए में यह उनका पहला प्रयास था। भाई सचिन अग्रवाल की भी सीए परीक्षा में ऑल इंडिया में 18 वीं रैंक आई है।
विज्ञापन
