फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Culture Minister presented Hanuman Chalisa in Madhubani painting to Shivraj

मध्यप्रदेश: संस्कृति मंत्री ने शिवराज को भेंट की मधुबनी चित्रकला में हनुमान चालीसा

Thu, 18 Nov 2021 01:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Nov 2021 01:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मधुबनी पेंटिंग पर बनी हनुमान चालीसा भेंट की। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Culture Minister presented Hanuman Chalisa in Madhubani painting to Shivraj
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर मुख्यमंत्री को मधुबनी पेंटिंग देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुरुवार को प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मधुबनी चित्रकला का अद्भूत नमूना भेंट किया। चित्रकार देवेश ठाकुर ने मधुबनी चित्रकला में संपूर्ण हनुमान चालीसा को चित्रित किया है। मुख्यमंत्री भी यह पेंटिंग देखकर खुश हुए और इसे जल्द ही मुख्यमंत्री निवास में जगह दी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ठाकुर को यह भी जानकारी दी कि वे 4 दिसंबर को टंट्या भील को आदरांजलि देने पातालपानी पहुंच रहे हैं। 4 दिसंबर को टंट्या भील का बलिदान दिवस मनाया जाता है। पातालपानी इंदौर जिले में आता है, जहां जनजातीय संग्रहालय के विकास और अमर क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनजातीय गौरव और स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, क्रांतिकारी बलिदानी टंट्या मामा भील सभी के लिए पूजनीय हैं। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान आज भी प्रेरणा देता है। ऐसे महानायक के बलिदान दिवस पर उनकी कार्यस्थली जाकर आदरांजलि दूंगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed