{"_id":"626cd6b49aa1b61be46e28cc","slug":"madhya-pradesh-crime-news-couple-died-in-suspicious-circumstances-in-katni-police-suspect-honour-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: कटनी में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल की मौत, ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: कटनी में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल की मौत, ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही पुलिस
Sat, 30 Apr 2022 11:57 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:57 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रेमी युगल के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को ऑनर किलिंग का मामला लग रहा है। वह जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रेमी युगल के शव मिले हैं। युवती का शव प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो प्रेमी का शव रेललाइन पर क्षत-विशत अवस्था में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच ऑनर किलिंग के एंगल से भी कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि कटनी के रहने वाले मोहित साहू, 20 साल, का पन्ना जिले के आमागांव में अपने रिश्तेदार के यहां आना-जाना था। इस दौरान उसकी दोस्ती वहां रहने वाली दुर्गा साहू, 18 साल से हो गई थी। दोनों की दोस्ती नजदीकी में बदली और युवती भी कटनी में आकर रहने लगी थी। मोहित के परिजन शुक्रवार रात को एक विवाह समारोह में गए थे। घर पर युवक अकेला था। शुक्रवार सुबह मैहर रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव व मिला। युवक के घर में उसकी प्रेमिका दुर्गा का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।