{"_id":"6162ad368ebc3e2c9d70d403","slug":"madhya-pradesh-crime-five-people-were-injured-in-indore-clashes-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दो पक्षों के विवाद में सात लोग घायल, भीड़ पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दो पक्षों के विवाद में सात लोग घायल, भीड़ पर हमले का आरोप
Sun, 10 Oct 2021 02:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:37 PM IST
सार
पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन्हें पिवड़ाय गांव को नौ अक्तूबर तक खाली करने का फरमान सुना दिया था और इसे नहीं माने जाने पर भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
झड़प के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार रात दो पक्षों के विवाद हो गया। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत कम से कम सात लोग घायल हो गए। उधर, एक समुदाय के पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन्हें पिवड़ाय गांव को नौ अक्तूबर तक खाली करने का फरमान सुना दिया था और इसे नहीं माने जाने पर भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पिवड़ाय गांव में शनिवार रात हुए विवाद में दो पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें एक ही परिवार के पांच लोग और दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति शामिल हैं। साथ ही कहा कि घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। जैन ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया कि तय तारीख तक गांव खाली करने का फरमान नहीं माने जाने पर दूसरे समुदाय पर भीड़ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (आपराधिक धमकी) और 147 (बलवा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जैन के मुताबिक पिवड़ाय गांव में संबंधित परिवार लोहे का सामान बनाने का काम करता है और इस सामान की मरम्मत को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के कारण शनिवार रात की हिंसक घटना सामने आई।
विज्ञापन
बहरहाल, पीड़ित परिवार के नजदीकी रिश्तेदार ने बताया कि पिवड़ाय में रहने वाले मेरे नवासे ने बताया कि अन्य पक्ष ने उसके परिवार को दो-तीन महीने पहले धमकी देकर नौ अक्तूबर तक यह गांव खाली करने का फरमान सुना दिया था। इस तारीख तक गांव खाली नहीं किए जाने पर 30-40 ग्रामीणों ने शनिवार रात उसके परिवार पर हमला कर दिया।
